
करनाल में देसी शराब ठेके पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। बीच में आए सेल्समैन के साथ मार–पीट भी की। बदमाशों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तान कर सिर में बीयर की बोतल दे मारी। आरोपी ठेके से महंगी शराब की कई बोतलें और नकदी लूट कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ही सेल्समैन ने जैसे–तैसे पुलिस को सूचना दी।
सेल्समैन की पहचान गांव बाकल, कैथल निवासी राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर काफी समय से ठेके पर काम कर रहा था। निसिंग थाना पुलिस को शिकायत देते हुए राजवीर ने बताया कि मामला देर रात का है। जब वह ठेके पर ताला मार कर सोने चला गया था। वह रोज ही 10 बजे ठेका बंद कर सो जाता है।
घटना के दिन देर रात 3:30 बजे युवकों का एक समूह ने आकर दरवाजा खटकाया। जिसके बाद युवक ने बीयर की पेटी मांगी, जिसकी कीमत 1800 रुपए दी। लेकिन युवक ने 1500 रुपए का ही भुगतान किया। बाकी रूपये देने के बहाने वह वहीं खड़ा था। कुछ देर बाद युवकों ने दरवाजे के बाहर लगी फाइबर को तोड़ दिया।
दरवाजे को तोड़ बदमाश अंदर घुस आए। और पिस्तौल दिखा राजवीर को धमकाने लगे। राजवीर डर कर चुप ही रहा। इस बीच युवकों ने ठेके पर मौजूद 15 हजार की नकदी, 3 पेटी देसी शराब, 28 बोतलें ब्लेंडर प्राइड, 40 बोतले रॉयल रेंज और 26 बोतले अलग–अलग महंगे ब्रांड की शराब उठा कर फरार हो गए।
राजवीर ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके सिर पर बैर की बोतल दे मारी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों के जाते ही राजवीर ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस ने राजवीर की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 5 से 6 युवकों ने मिलकर हमला किया था। राजवीर की हालत ठीक है।