Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

India-Pakistan : सिंधु से हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून… बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी

April 26, 2025

India-Pakistan : सिंधु से हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून… बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक दर्दनाक आतंकी हमले में 27 निर्दोष नागरिकों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव और गहराता जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा सिंधु नदी का पानी रोके जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदानी ने एक आक्रमक बयान दिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

“या तो पानी बहेगा, या खून”

दरअसल, इस हमले के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बेहद आक्रामक बयान दिया। उन्होंने सिंधु नदी का ज़िक्र करते हुए भारत को धमकी दी और कहा”या तो सिंधु से हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून।” यह बयान न सिर्फ भड़काऊ है, बल्कि इसे भारत के खिलाफ हिंसा भड़काने की सीधी कोशिश माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब पूरा भारत शोक और गुस्से में डूबा हुआ है।

भारत ने सिंधु जल संधि को किया स्थगित

आपको बता दें कि भारत ने 1960 की ऐतिहासिक सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty – IWT) को लेकर अब सख्त रुख अपनाया है। यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच पानी के बंटवारे से जुड़ी है और दो युद्धों के दौरान भी बरकरार रही थी। लेकिन लगातार आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तान की असहयोगी रवैये को देखते हुए भारत ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान की तरफ से भारत पर उलटा आरोप

भुट्टो ने अपने भाषण में दावा किया कि भारत ने सिंधु पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भले ही भारत की जनसंख्या ज्यादा हो, लेकिन पाकिस्तान के लोग बहादुर हैं और वे हर मोर्चे पर जवाब देंगे। ये बयान इस बात का संकेत हैं कि पाकिस्तान की राजनीति आतंकवाद की निंदा करने की बजाय आक्रामकता को बढ़ावा दे रही है।

भारत की कूटनीतिक सख्ती तेज

-भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद कई कड़े फैसले लिए हैं:

– पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जा रहे हैं।

-सिंधु जल संधि की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

-विश्व बैंक के साथ समझौते पर पुनर्विचार हो रहा है।

यह सब कुछ इस ओर इशारा करता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ नरमी नहीं बरतेगा, चाहे वह कूटनीतिक मोर्चा हो या रणनीतिक।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें