इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। यह हादसा शहर के रजई बंदरगाह में सिना कंटेनर यार्ड में हुआ। इस विस्फोट में अब तक 516 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
घटना इतनी जबरदस्त थी कि धमाके के बाद उठे काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें आग और धुआं साफ देखा जा सकता है।
تصاویری از حجم آتشسوزی در اسکله شهید رجایی pic.twitter.com/Tfer7zLAvh
— خبرگزاری ایسنا (@isna_farsi) April 26, 2025
कैसे हुए धमाका ?
फिलहाल, धमाके की सही वजह का पता नहीं चला है, लेकिन ईरानी सरकारी टीवी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि धमाका वहां रखे ज्वलनशील (आसानी से आग पकड़ने वाले) पदार्थों की गलत तरीके से स्टोरेज करने के कारण हो सकता है।
हादसा सिना कंटेनर यार्ड में हुआ
ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण (कस्टम अथॉरिटी) ने बताया कि हादसा सिना कंटेनर यार्ड में हुआ, जो रजई बंदरगाह का हिस्सा है और समुद्री संगठन के अंतर्गत आता है। इस धमाके की वजह से बंदरगाह की सारी गतिविधियाँ ठप हो गई हैं और इसका असर इलाके के व्यापार और सप्लाई चेन पर भी पड़ा है।
A blast occurs at Shahid Rajaee Port in Bandar Abbas, southern Iran
Check back shortly for more information.https://t.co/N6JwJ31Lnh pic.twitter.com/ElKUo142H8
— IRNA News Agency (@IrnaEnglish) April 26, 2025
निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर रोक
इस घटना के बाद सरकार ने बंदरगाह के लिए सभी निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर रोक लगा दी है। यानी जब तक नया आदेश नहीं आता, कोई भी माल इस बंदरगाह के रास्ते भेजा या लाया नहीं जाएगा। हालांकि जिन ट्रकों ने पहले ही कस्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें बंदरगाह से बाहर जाने की इजाजत दी गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...