Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 44वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि मैक्सवेल और अजमतुल्लाह उमरजई की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं, कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि मोईन अली की जगह रोवमैन पॉवेल उतरे हैं जबकि रमनदीप की जगह चेतन साकरिया को मौका मिला है। इस मैच में कोलकाता की टीम पंजाब से अपनी पिछली हार का बदला लेने उतरी है।
बारिश के कारण रद्द हुआ मुक़ाबला
कोलकाता में तेज बारिश और आंधी के कारण मुकाबला आईपीएल 2025 का 44वां मैच रद्द कर दिया गया। ईडेन गार्डंस में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम ने सिर्फ एक ओवर खेला। रहमनुल्लाह गुरबाज एक और सुनील नरेन चार रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे। कोलकाता की टीम सिर्फ सात रन बना सकी। बारिश के कारण मुकाबला रुका और फिर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए ।
पंजाब की पारी = PBKS 201/4 (20)
पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 202 रनों का लक्ष्य दिया है। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की शतकीय साझेदारी के दम पर पंजाब ने कोलकाता को बड़ा लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 201 रन बनाए हैं। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी 120 रन की साझेदारी हुई। प्रभसिमरन सिंह ने सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन ने 38 गेंदों में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। उनकी 83 रनों की पारी में छह चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। वहीं, प्रियांश ने 69 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 25*, ग्लेन मैक्सवेल 07, जोश इंग्लिश 11*, मार्को यानसेन 03 रन बनाएं। इसमें श्रेयस अय्यर 25* और जोश इंग्लिश 11* रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता के लिए वैभव अरोड़ा ने दो विकेट लिए जबकि वरुण और रसेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:-
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन साकरिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्त्जे, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...