Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में IPL Match के टिकटों की कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद 

April 27, 2025

जयपुर में IPL Match के टिकटों की कालाबाजारी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद 
IPL match tickets in Jaipur : राजस्थान पुलिस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के टिकटों की कालाबाजारी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दो लोगों गिरफ्तार, 56 टिकट बरामद 
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के पास से कुल 56 टिकट और एक कार बरामद की गई है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आईपीएल मैच के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को कांस्टेबल प्रदीप की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के चौड़ा रास्ता निवासी संदीप नाटाणी (45) और ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कंवर नगर निवासी चंद्रप्रकाश (26) को गिरफ्तार किया था।
अधिक कीमत में टिकट बेचने के आरोप में एफआईआर दर्ज
गौतम ने बताया, “पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे 2,400 रुपये की टिकटें 4,000 रुपये में और 3,200 रुपये की टिकटें 5,000 रुपये में बेच रहे थे।” पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ धोखाधड़ी और मुद्रित दर से अधिक कीमत पर टिकट बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें