Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत

April 28, 2025

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में सात लोगों की मौत

Tirunelveli: तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के नांगुनेरी के नजदीक थलपति समुद्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इस दुखद घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ, जब एक कार तिरुनेलवेली की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार विपरीत दिशा से आ रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है।

दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी।

मौके पर सभी यात्रियों की मौत के बाद फिलहाल मृतकों की पहचान अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। दो शवों को प्राथमिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए असरापल्ली सरकारी अस्पताल में रखा गया है, जबकि अन्य चार शवों को तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। साथ ही, दोनों वाहनों के चालकों की स्थिति और सड़क की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें