Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

JNUSU Election Result : ABVP ने 9 साल बाद जीता कोई पद, वामपंथियों का दबदबा बरकरार

April 28, 2025

JNUSU Election Result : ABVP ने 9 साल बाद जीता कोई पद, वामपंथियों का दबदबा बरकरार

JNUSU Election Result : जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ (JNUSU) चुनाव में वामपंथी उम्मीदवारों ने केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत हासिल कर अपना दबदबा बरकरार रखा, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने संयुक्त सचिव पद जीता। ABVP ने नौ साल के अंतराल के बाद कोई पद जीता है।

JNUSU निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार आधी रात के बाद घोषित किए गए परिणाम के अनुसार ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) के नीतीश कुमार ने 1,702 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। ‘डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (DSF) की मनीषा ने 1,150 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद जीता, जबकि मुन्तेहा फातिमा ने 1,520 वोट हासिल कर महासचिव पद पर जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के वैभव मीणा ने 1,518 वोट हासिल कर जीत प्राप्त है।

इस बार के चुनाव में AISA ने डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) के साथ गठबंधन किया था जबकि ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SFI) और ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (AISF) ने ‘बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन’(BAPSA) और ‘प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (PSA) के साथ गठबंधन किया। ABVP ने अकेले चुनाव लड़ा। JNUSU चुनाव के लिए 25 अप्रैल को 7,906 पात्र विद्यार्थियों में से 5,500 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें