Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा में एससी छात्रों की छात्रवृत्ति से संबंधित मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे: Meet Hayer

April 28, 2025

लोकसभा में एससी छात्रों की छात्रवृत्ति से संबंधित मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे: Meet Hayer

चंडीगढ़: संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज कहा कि वह पंजाब के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से संबंधित मामले को लोकसभा में उठाएंगे।

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान श्री मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है तथा इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

मीत हेयर ने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियों के कारण राज्य में अनुसूचित जाति के लाखों विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल पाती थी, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण छात्रवृत्ति लाभार्थियों की संख्या 3 लाख से घटकर मात्र 60 हजार रह गई थी। अब मान सरकार के प्रयासों से यह संख्या फिर से बढ़कर करीब 2 लाख हो गई है।

जसवीर सिंह गढ़ी ने मीत हेयर को पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन ने खरीदी नई Mercedes-Benz V-Class, कीमत सहित जानें गाड़ी की खासियत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें