Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bank Holidays: मई में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं कोई योजना

April 29, 2025

Bank Holidays: मई में कुल इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं कोई योजना

Bank Holidays in May : जैसे की मई का महीना दस्तक देने वाला है, अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर एक नजर डालना बेहद जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, मई 2025 में देशभर के विभिन्न हिस्सों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें नियमित छुट्टियों के साथ कुछ क्षेत्रीय पर्व और ऐतिहासिक अवसर भी शामिल हैं। हालांकि यह ध्यान देने योग्य है कि बैंक अवकाश राज्य और क्षेत्र विशेष पर निर्भर करते हैं। आइए जानें मई महीने में बैंक कब-कब बंद रहेंगे:

मई 2025 बैंक छुट्टियों की लिस्ट

1 मई (गुरुवार) – मजदूर दिवस / महाराष्ट्र दिवस
इस दिन बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।

9 मई (शुक्रवार) – रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
कोलकाता में इस दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा
इस अवसर पर अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

16 मई (शुक्रवार) – राज्य दिवस (गंगटोक)
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में इस दिन बैंक नहीं खुलेंगे।

26 मई (सोमवार) – काजी नजरूल इस्लाम की जयंती
अगरतला में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती
शिमला में इस दिन बैंक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

इसके अलावा सभी बैंकों में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां रहेंगी:

4 मई (रविवार)
10 मई (दूसरा शनिवार)
11 मई (रविवार)
18 मई (रविवार)
24 मई (चौथा शनिवार)
25 मई (रविवार)

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

इन अवकाशों के दौरान भले ही बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहेंगी। ग्राहक इन माध्यमों से फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान, बैलेंस चेक और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसलिए अगर आपको बैंक जाना जरूरी हो, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उस दिन आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। अन्यथा, डिजिटल विकल्पों से आप अपने अधिकतर काम आसानी से निपटा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें