
दक्षिण-पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में नुच्यांग नदी की घाटी में 54 वर्षीय डाकिया सांग नानथ्सै को स्थानीय लोग प्यार से “कैन्यन मैसेंजर” कहते हैं। वे 1988 से गांव के डाकघर में काम करते रहते हैं । पिछले 37 वर्षों में, उन्होंने 500 जोड़ी से अधिक जूते घिस डाले हैं। उनके उत्कृष्ट योगदान के कारण, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उन्हें एक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया था और उन्हें “जातीय एकता और प्रगति के लिए राष्ट्रीय आदर्श व्यक्ति” की उपाधि दी।
युन्नान प्रांत के नुच्यांग लिसु स्वायत्त क्षेत्र में 98% से अधिक क्षेत्र पर्वतीय घाटियाँ हैं, जिनमें घुमावदार और खड़ी पहाड़ी सड़कें और अशांत नदियाँ हैं। घाटी में रहने वाले सभी जातीय समूहों के 20000 से अधिक लोगों के लिए, डाक का प्रत्येक टुकड़ा एक बहुमूल्य उपहार है। जो समय पर उन तक “उपहार” लाते है, उन का नाम है सांग नानथ्सै। यहां 10 से अधिक गांव हैं और एक बार सामान पहुंचाने में 400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है, जिसमें कभी-कभी पांच या छह दिन भी लग जाते हैं। यह सांग नानथ्सै का दैनिक कार्य है।
हाल के वर्षों में, चीन की ग्रामीण पुनरोद्धार रणनीति के कार्यान्वयन के साथ, पहाड़ों और घाटियों में डाक मार्ग तेजी से सुलभ हो गए हैं, बाहरी दुनिया के साथ सम्बंध घनिष्ठ हो गए हैं, और ऑनलाइन शॉपिंग और ई-कॉमर्स अब अपरिचित शब्द नहीं रह गए हैं। ग्रामीण डाकघर की डिलीवरी मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो प्रति माह कुछ सौ से बढ़कर प्रति दिन कुछ सौ हो गई है। सांग नानथ्सै के पार्सल में पत्रों और समाचार-पत्रों से लेकर कपड़े, भोजन, रोजमर्रे की वस्तुओं आदि तक का विस्तार हो गया है। इससे पहले, सांग नानथ्सै एकमात्र स्थानीय डाकिया थे। जैसे-जैसे डाक की मात्रा बढ़ती गई, उनकी पत्नी भी क्लर्क के रूप में डाकघर में शामिल हो गईं।
स्थानीय लोगों को अपनी आय बढ़ाने और अमीर बनने में मदद करने के लिए, सांग नानथ्सै ने सक्रिय रूप से ई-कॉमर्स बिक्री कौशल सीखा, और डाक मार्ग पर कृषि उत्पादों की उत्पादन स्थिति को ध्यान से समझने के लिए डाक पहुंचाने के अवसर का उपयोग किया। उसने डाक नेटवर्क का उपयोग कृषि उत्पादों को गांव से बाहर भेजने के लिए किया, जिससे स्थानीय उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद जैसे कि अनाज और सब्ज़ियां पहाड़ों से बाहर पूरे चीन में बेचे जा सकें।
37 वर्षों से, सांग नानथ्सै ने अपनी जवानी और पसीना पहाड़ों और घाटियों में बहाया है, और पहाड़ों की गहराई में रहने वाले सभी जातीय समूहों के लोगों के लिए बाहरी दुनिया से संपर्क स्थापित करने के लिए एक पुल का निर्माण किया है। उससे प्रभावित होकर सांग नानथ्सै का बेटा भी डाक उद्योग में शामिल हो गया और मेल ट्रक ड्राइवर बन गया। सांग नानथ्सै ने कहा कि उसके पैरों के नीचे सीमावर्ती गांव का डाक मार्ग राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने और चीनी राष्ट्र के लिए समुदाय की मजबूत भावना बनाने के लिए एक केंद्रित सड़क है। यह एक खुशहाल सड़क है जो सभी जातीय समूहों के लोगों को बेहतर जीवन से जोड़ती है। वे इस मार्ग पर चलते रहेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)