Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख ठगने का आरोप

April 29, 2025

डंकी रूट से अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख ठगने का आरोप

फतेहाबाद: डंकी रूट से जिले के एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवक ने फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर एजेंट व उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उसे पैसे वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। शिकायत में टोहाना के गांव सलेमपुरी, नलका ढाणी निवासी सुखजीत सिंह ने कहा है कि सुखविन्द्र सिंह उर्फ सुखा पुत्र देशराज निवासी कुलां ने उसके पड़ोस में जमीन ठेके पर ली हुई है। सुखविन्द्र ने उससे कहा कि उसकी कई लोगों से जान पहचान है जो उसे डंकी रास्ते से अमेरिका भेज सकता है। उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख की बात हुई।

सुखविन्द्र ने फाइल के नाम पर 1 लाख रुपये ले लिए और बकाया वीजा लगने पर अमेरिका पहुंचने के बाद देने की बात हुई। इसके बाद सुखविन्द्र ने फाइल चार्ज के नाम पर उससे 5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद नवंबर 2022 में सुखविन्द्र ने उससे कहा कि उसकी टिकट व मैक्सिको में रहने का प्रबंध करना है, इसलिए वह 10 लाख रुपये ओर दे। इसके बाद नवंबर 2022 में उसने सुखविन्द्र को 10 लाख नकद दे दिए। इसके बाद सुखविन्द्र ने 16 नवंबर 2022 को उसे इमीग्रेशन की तैयारी के लिए दिल्ली बुलाया लेकिन वहां सुखविन्द्र ने आया। इस पर जब उसने अपनी टिकट को चैक करवा तो पाया कि फ्लाइट की टिकट नकली है और 22 नवंबर को मैक्सिको की कोई फ्लाइट नहीं है। जब उसने सुखविन्द्र से इसको लेकर बात की तो उसने कहा कि किसी कारणवश वह उसे मैक्सिको की बजाय इंग्लैंड के रास्ते भेजेंगे। इसके बाद जनवरी 2023 में सुखविन्द्र ने इंग्लैंड की हवाई टिकट के नाम पर 2 लाख रुपये ले लिए।

इसके बाद फरवरी 2023 में सुखविन्द्र के नाम पर उसने राजपुरा के कर्णताज को 12 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी सुखविन्द्र ने उसे पहले दिल्ली और बाद में मुम्बई बुलाया लेकिन उसे कोई टिकट व वीजा नहीं दिया और लगातार बहाने बनाते रहा। इसके बाद सुखविन्द्र ने उसे इजिप्स का वीजा व टिकट दी जिसके बाद वह इजिप्ट चला गया। वहां उसके पास एलसेलवाडोर देश की टिकट भेजी और 4 लाख रुपये मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसकी टिकट कैंसल करवा दी और फोन उठाना बंद कर दिया। सुखजीत ने कहा कि इसके बाद वह वापस इंडिया आ गया और सुखविन्द्र से अपने पैसे वापस मांगे तो सुखविन्द्र ने उसे रशिया भेजा और कहा कि रशिया से वह यूरोपीय देश की डंकी लगवा देगा।

रशिया पहुंचने पर सुखविन्द्र ने उससे अढ़ाई लाख रुपए मांगे लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वह वापस इंडिया आ गया और सुखविन्द्र से पैसे मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। सुखजीत ने आरोप लगाया कि सुखविन्द्र सिंह ने मेहताब सिंह निवासी चंदड़ कलां व कर्णताज के साथ मिलकर उसे विदेश भेजने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। उसने एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे पैसे वापस दिलवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें