Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेचकस से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

April 29, 2025

पेचकस से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर: पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जिला पुलिस को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निदेशरें के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सदर जगाधरी की पुलिस टीम ने पेचकस से जानलेवा हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रबंधक तरसेम ने जानकारी देते हुए बताया कि हरनौली निवासी इशु ने शिकायत दर्ज करवाई कि 7 अप्रैल को उसके भाइयों व गांव के कुछ लडकों का आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया था, जिसका 8 अप्रैल को पंचायती तौर पर फैसला हो गया था, लेकिन 10 अप्रैल कों जब वह अपने दोस्तों के साथ बाइक पर घर जा रहा था तो रास्ते में गांव हरनौली निवासी अभिषेक उर्फ कालू व फिरोज अली ने उसको रोक लिया। इन दोनों ने मुझको पकड़ कर किसी पेचकस नूमा नुकीली चीज से मेरे उपर जानलेवा हमला कर दिया। इस शिकायत पर एएसआई हरिराम के नेतृत्व में की टीम का गठन किया गया। इस टीम ने कार्यवाही करते हुए हरनौली निवासी अभिषेक उर्फ कालू व फिरोज अली को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें