Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025, DC vs KKR, 48th Match: फाफ डुप्लेसिस बड़ी पारी गई बेकार, कोलकाता ने दिल्ली को 14 रनों से दी मात, नरेन ने झटके तीन विकेट

April 29, 2025

IPL 2025, DC vs KKR, 48th Match: फाफ डुप्लेसिस बड़ी पारी गई बेकार, कोलकाता ने दिल्ली को 14 रनों से दी मात, नरेन ने झटके तीन विकेट

Indian Premier League 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 48वां मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बदलाव किया है। अनुकूल रॉय की वापसी हुई है। इस मैच में दिल्ली जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी जबकि केकेआर अपनी उम्मीदें बनाए रखने उतरेगी।


कोलकाता ने दिल्ली को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हरा दिया। इस मैच में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बना पाई और मुकाबला हार गई। केकेआर के लिए नरेन ने तीन और वरुण ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

KKR की पारी =KKR 204/9 (20)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा है। केकेआर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की थी। इस मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई। वह 12 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विप्रज ने सुनील नरेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अजिंक्य रहाणे ने कुछ अच्छे शॉट खेले और 26 रन बनाने में कामयाब हुए। अंगकृष रघुवंशी ने रिंकू सिंह के साथ दिल्ली पर दबाव डालने की कोशिश की और 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई। उसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने 44, वेंकटेश अय्यर 07, रिंकू 36, पॉवेल 05, रसल 17, अनुकूल रॉय 00 पर आउट हुए।केकेआर की और से हर्षित राणा 00* और वरुण चक्रवर्ती 01* रन बनाकर नॉटआउट रहे। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए जबकि विप्रज निगम और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, दुष्मंथा चमीरा ने एक सफलता अपने नाम की।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मनीष पांडे, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें