
नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और गहरा हो गया है। भारत की ओर से की गई कूटनीतिक कार्रवाइयों (डिप्लोमैटिक स्ट्राइक) ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। भारत इस बार हमलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। इस बीच AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और पाकिस्तान दोनों को घेरा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
BJP कहती है, घर में घुसकर मारेंगे..
आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि बीजेपी अक्सर कहती है, “घर में घुसकर मारेंगे,“ तो अब अगर सरकार कार्रवाई कर रही है तो “घर में घुसकर बैठ जाना चाहिए।” उन्होंने संसद के उस संकल्प की भी याद दिलाई जिसमें साफ कहा गया है कि पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) भारत का हिस्सा है। ओवैसी ने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दल केंद्र सरकार से एक ही बात कह रहे हैं। आतंकवाद का अंत होना चाहिए। उन्होंने 26/11 मुंबई हमले, हैदराबाद के लुंबिनी पार्क ब्लास्ट, पुलवामा और पठानकोट जैसे हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि देश बार-बार ऐसी त्रासदियों से गुजर रहा है, अब यह बंद होना चाहिए।
बिहार चुनाव में उतरने का एलान
इसके साथ ही राजनीतिक मोर्चे पर भी ओवैसी सक्रिय हैं। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी AIMIM आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेगी। पार्टी का फोकस खास तौर पर सीमांचल क्षेत्र पर रहेगा, जहां उन्होंने पहले से बहादुरगंज विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief and MP Asaduddin Owaisi says, “…BJP says ‘ghar me ghus ke maarenge’. If you (central government) are taking action this time (against Pakistan), ‘toh ghar mein ghus kar baith jana’. It is the resolution of the Indian Parliament that… pic.twitter.com/lFFareuYgY
— ANI (@ANI) May 1, 2025
बहादुरगंज से चुनावी अभियान की शुरुआत
ओवैसी ने बताया कि 3 मई को बहादुरगंज और 4 मई को एक अन्य स्थान पर वह जनसभाएं करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार AIMIM का प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा। ओवैसी ने उन राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा जिन्होंने AIMIM के विधायकों को तोड़ा। उन्होंने कहा कि “सीमांचल के लोग ऐसे नेताओं को सबक सिखाएंगे।
एक ओर भारत आतंकी हमलों के खिलाफ कूटनीतिक और सुरक्षा स्तर पर सख्त कदम उठा रहा है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी जैसे विपक्षी नेता भी आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही ओवैसी बिहार की राजनीति में AIMIM की उपस्थिति को मज़बूत करने के लिए जमीन पर उतरने की तैयारी में हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...