Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

साइबर ठगों ने पैसे इन्वेस्टमैंट कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर युवक से ठगे 20 लाख 75 हजार रुपए

May 1, 2025

साइबर ठगों ने पैसे इन्वेस्टमैंट कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर युवक से ठगे 20 लाख 75 हजार रुपए

यमुनानगर: साइबर ठगों ने जगाधरी के कल्याण नगर निवासी पंकज धीमान को कंपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर 20 लाख 75 हजार रुपए ठग लिए। उसे जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण नगर निवासी पंकज धीमान ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमबीए तक पढ़ा लिखा है।

उसका खुद का कारोबार है। मार्च महीने में वह गूगल पर पैसे इन्वेस्टमेंट करने के लिए सर्च कर रहा था। इस दौरान उसके पास अशिका क्रेडिट कैपिटल लिमिटेड कंपनी की तरफ से एक मैसेज आया। जब उसने मैसेज पर क्लिक किया तो वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। इस दौरान वहां पर उसके चैट के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसके बाद एक महिला ने उससे बात की और उसे कंपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा। आरोपी महिला ने कहा कि वह कंपनी में पैसे इन्वेस्टमेंट कर अधिक लाभ कमा सकता है।

वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपी महिला ने उससे अलग-अलग करके 20 लाख 75 हजार रुपए इन्वेस्टमेंट करवा लिए। जब वह पैसे निकालने का प्रयास करने लगा तो उसके पैसे नहीं निकले। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी का एहसास हुआ। उसने मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- ‘Swayambhu’ में Nikhil Siddhartha का रोल क्यों है सबसे अलग? डायरेक्टर ने बताया सच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें