Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर पसरा मातम, परिवार के इस सदस्य का हुआ निधन

May 2, 2025

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर पसरा मातम, परिवार के इस सदस्य का हुआ निधन

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड से जुड़ी एक बेहद ही दुखी कर देने वाली खबर सामने आई है। दिग्गज कलाकार और मशहूर एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरा कपूर परिवार शोक में डूबा हुआ है। निर्मला कपूर पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, शुक्रवार को शाम 5:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सितंबर में मनाने वाली थीं 91वां जन्मदिन
निर्मला कपूर आने वाले सितंबर महीने में अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली थीं। लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरा कपूर परिवार शोक संतप्त है और परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंच रहे हैं।

कई फिल्मी हस्तियों का आना शुरू
इस कठिन समय में कपूर परिवार के साथ उनके करीबी दोस्त और फिल्मी सितारे भी शामिल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनिल कपूर के घर के बाहर कई सितारे देखे जा रहे हैं। वीडियो में वीर पहाड़िया और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर भी नजर आईं, जो फोन पर बात करते हुए दिख रही हैं।

निर्मला कपूर ने छोड़ा एक बड़ा परिवार
निर्मला कपूर अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गई हैं। उनके तीन बेटे हैं – अनिल कपूर, बोनी कपूर, और संजय कपूर। तीनों ही फिल्म इंडस्ट्री में बड़े नाम हैं। बोनी कपूर एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जबकि संजय कपूर भी एक समय के नामी अभिनेता रहे हैं, हालांकि अब वह फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं। अनिल कपूर, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, ने सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें