Surgical Strike : कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल खड़े किए है। बता दें की एक ब्यान में उन्होंने कहा कि ‘वे कहते है कि पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की है, कहां हुई सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला। ‘ हालांकि अपने दिए ब्यान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सफाई देते हुए भी नजर आए। लेकिन उनके सवाल ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी। उनके इस ब्यान से विवाद खड़ा हो गया। BJP ने चन्नी के इस ब्यान पर पूरी कांग्रेस का घेराव किया है।
BJP ने कांग्रेस को घेरा-
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी के ब्यान पर कहा, “कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बहुत नुकसान पहुंचाया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर गांधी परिवार की गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता को दिखाया है जो हमेशा सेना पर सवाल उठाते हैं और सेनाओं का मनोबल गिराते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।”
#WATCH दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी… pic.twitter.com/EtioBmEIO3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
चन्नी ने दी सफाई-
चन्नी ने अपने ब्यान पर सफाई देते हुए कहा, “इसका सबूत नहीं मांगा जाता है, और मैं भी नहीं मांग रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं वो ये है कि इसे भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तू इधर उधर की बात मत कर, बता की काफिला क्यों लूटा…जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर उन्हें मार दिया गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।”
#WATCH | On his statement on surgical strike, former Punjab CM & Congress MP Charanjit Singh Channi says, “…There is nothing about surgical (strike) today. Its proof is not asked for, and I am not asking for it either. What I am saying is that don’t try to divert this… https://t.co/DabrGkHPiD pic.twitter.com/NxC8yT1pbj
— ANI (@ANI) May 2, 2025
ये था चन्नी का विवादित ब्यान-
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि स्ट्राइक कहां हुई, उस समय लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिरा है? वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई। किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं। लेकिन आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम उनसे (सरकार से) मांग करते हैं कि वे कुछ करें। लोगों को बताएं कि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधी कौन हैं और उन्हें सजा दें।”
#WATCH | Delhi: Former Punjab CM and Congress MP Charanjit Singh Channi says, “…Till date, I could not find where the (surgical) strike took place, where men were killed at that time and where this happened in Pakistan. Will we not find out if a bomb is dropped in our country?… pic.twitter.com/lHl3DAwvCo
— ANI (@ANI) May 2, 2025