Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की ऋण संरचना में सुधार जारी

May 3, 2025

चीन की ऋण संरचना में सुधार जारी

China Debt Structure : हाल ही में चीनी जन बैंक से मिली ख़बर के अनुसार इस वर्ष से चीनी जन बैंक ने मुद्रा और ऋण की उचित वृद्धि को बनाए रखने, बैंकों से अपने ऋण ढांचे को निरंतर अनुकूलित करने का आग्रह करने और अर्थव्यवस्था में निरंतर सुधार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के मौद्रिक नीति उपकरणों का व्यापक रूप से उपयोग किया है।

मार्च के अंत में, विशेष, विशिष्ट और उभरते छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का ऋण संतुलन 63 खरब युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 15.1% की वृद्धि रही; हरित ऋणों का संतुलन 400 खरब युआन से अधिक हो गया, जो इस वर्ष की शुरुआत से 9.6% की वृद्धि है; समावेशी लघु और सूक्ष्म ऋणों का संतुलन लगभग 350 खरब युआन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 12.2% की वृद्धि रही; समावेशी लघु एवं माइक्रो ऋण खातों की संख्या लगभग 6 करोड़ 20 लाख सौ थी, जो पहली तिमाही में 9 लाख 30 हजार की वृद्धि रही, तथा पिछले वर्ष की समान अवधि से 5 लाख 50 हजार की वृद्धि रही।

यह देखा जा सकता है कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों और कमजोर कड़ियों जैसे कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार, हरित और निम्न-कार्बन, और समावेशी वित्त के लिए समर्थन काफी मजबूत हुआ है। साथ ही, निवासियों की धन सम्बंधी मांग में भी सकारात्मक बदलाव आए हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें