नेशनल डेस्क: भारत ने पाकिस्तान के लिए सभी श्रेणियों की डाक और पार्सल सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला लिया है। अब पाकिस्तान से न तो कोई डाक या पार्सल भेजा जा सकेगा और न ही प्राप्त किया जा सकेगा। यह फैसला दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले में अधिकांश शिकार पर्यटक थे।
आतंकी हमले के बाद बढ़ी सख्ती
भारत ने यह कदम उस हमले के बाद उठाया है, जिसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तइबा से जुड़े गुट ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने ली थी। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हुआ सबसे बड़ा आतंकी हमला था, जिसमें सीआरपीएफ के 47 जवान शहीद हो गए थे।

आयात-निर्यात भी पूरी तरह बंद
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। रत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस प्रतिबंध को विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में एक नए प्रावधान के रूप में जोड़ा गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में उठाने की बात कही है।
भारत के फैसले
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 1960 में हुए सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाएगा। इसके अलावा, अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को भी बंद कर दिया गया है। भारत ने यह भी फैसला किया कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...