Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली की कटौती! पंजाब के इस इलाके में आज बिजली रहेगी बंद, जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

May 4, 2025

बिजली की कटौती! पंजाब के इस इलाके में आज बिजली रहेगी बंद, जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Power Cut : पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) ने आज होशियारपुर जिले के हरियाणा क्षेत्र में निर्धारित बिजली कटौती की घोषणा की है। यह कटौती जरूरी रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.डी.ओ. इंजीनियर सतनाम सिंह ने बताया कि आज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह पावरकट 66 के.वी. सब-स्टेशन अज्जोवाल से जुड़ी 11 के.वी. नवे घर यू.पी.एस. फीडर और 11 के.वी. बस्सी मारुफ ए.पी. फीडर पर रखरखाव कार्यों और नए वी.सी.बी. (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) की स्थापना के कारण लागू किया जा रहा है।

इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद

बिजली कटौती के चलते हरियाना क्षेत्र के नवे घर, बस्सी बरुफ, हुसैनपुर, बस्सी मरुप सियाला, बस्सी कासो, बागपुर अड्डा, चक समाना, कांटिया, खाखली, जलालपुर और फैक्ट्री एरिया समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

PSPCL ने स्थानीय निवासियों और उद्योगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी पहले से कर लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें