
पंजाब डेस्क : पंजाब के बटाला क्षेत्र में रहने वाले 34 वर्षीय सरवन सिंह की रूस के मास्को शहर में मौत हो गई। सरवन सिंह हाल ही में नौकरी के सिलसिले में रूस गया था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरवन को बीते 20 दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। हालात बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि मृतक सरवन बटाला के थाना किला लाल सिंह के गांव मिर्जाजान का रहने वाला था। मौत के बाद सरवन सिंह के पूरे परिवार में शोक की लहर है।
हाल ही में गया था रूस, दो साल पहले हुई थी शादी
सरवन सिंह करीब छह महीने पहले बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गया था। महज दो साल पहले ही उनका विवाह हुआ था, और परिवार को उनकी काफी उम्मीदें थीं। सरवन सिंह की मौत की खबर जब उनके घर वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, जिसमें परिजन सरकार से सहयोग की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: शीर्षासन से बढ़ेगा ब्लड सर्कुलेशन और आत्मविश्वास
मेष: दिन शुभ रहेगा...