Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Bank of Baroda” में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

May 12, 2025

“Bank of Baroda” में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

BOB Peon Vacancy 2025: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 2025 में प्यून (Peon) यानी सहायक पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है। यह सुनहरा मौका खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं कक्षा पास की है और बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की तलाश में हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया:

बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in या सीधे ibpsonline.ibps.in/bobapr25 पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

योग्यता और आयु सीमा:

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का 10वीं पास होना अनिवार्य है।
भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना जरूरी है।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष तय की गई है।
आरक्षण के तहत SC/ST वर्ग को 5 वर्ष, जबकि OBC वर्ग को 3 वर्ष की अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

अन्य जरूरी जानकारी:

आवेदन में सुधार (correction) और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 23 मई 2025 ही रखी गई है।
आवेदन पत्र का प्रिंटआउट उम्मीदवार 7 जून 2025 तक ले सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

उत्तर प्रदेश- 83
बिहार- 23
झारखंड- 10
मध्य प्रदेश- 16
नई दिल्ली- 10
छत्तीसगढ – 12
राजस्थान 46
हिमाचल प्रदेश 03
हरियाणा 11
पंजाब 14
उत्तराखंड 10
तमिलनाडु 24
तेलंगाना 13
ओडिशा 17
केरल 19
आंध्र प्रदेश 22
महाराष्ट्र 29
असम 04
मणिपुर 01
नगालैंड 01
कर्नाटक 31
पश्चिम बंगाल 14
गुजरात 80
जम्मू एवं कश्मीर 01
चंडीगढ़ यूटी 01
गोवा 03
दादरा और नगर हवेली 01
दमन और दीव 01

सैलरी (समय समय पर संशोधन के अनुसार)

19500- 22160 – 26310 – 30270 – 33780 – 37815

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें