Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

19 अप्रैल को PM ने करना था उद्घाटन, पूरा नहीं हो पाया काम, उत्तर रेलवे ने की शिकायत

May 6, 2025

19 अप्रैल को PM ने करना था उद्घाटन, पूरा नहीं हो पाया काम, उत्तर रेलवे ने की शिकायत

Indian Railway : रेलवे ने शिकायत की है कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (USBRL) के दो खंडों के बीच ‘एस्केप’ सुरंगों (आपात स्थिति में निकलने का वैकल्पिक मार्ग) के अंदर संचार प्रणाली अधूरी है और अब तक इसे पूरा नहीं किया गया है। उत्तर रेलवे ने अपने सेवा प्रदाता कोंकण रेलवे कम्युनिकेशन लिमिटेड को एक लिखित पत्र में शिकायत की है।

कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए 272 किलोमीटर लंबी USBRL परियोजना के अंतिम कटरा-सांगलदान खंड का उद्घाटन 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना था। हालांकि, खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था और नयी तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

ट्रेन परिचालन दक्षता और सुरक्षा के लिए USBRL परियोजना में एक एकीकृत सुरंग संचार प्रणाली स्थापित करने का काम कोंकण रेलवे कम्युनिकेशन लिमिटेड (KRCL) को दिया गया था। उत्तर रेलवे के पत्र के अनुसार, विभिन्न लिखित निर्देशों के साथ-साथ बार-बार मौखिक चर्चाओं के बावजूद KRCL ने सुरंग के अंदर संचार के लिए आवशय़क महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं किया है।

पत्र के अनुसार, रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने संगलदान से रियासी खंड का निरीक्षण पिछले साल 18 जून को किया था और रियासी से कटरा तक के खंड का निरीक्षण इस साल आठ जनवरी को किया था, लेकिन साइट पर सुरंग वीएचएफ संचार कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। KRCL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को संबोधित पत्र में कहा गया है, ‘‘संगलदान से डुग्गा और कटरा-रियासी खंड में अब तक ‘एस्केप’ सुरंग में सुरंग वीएचएफ (बहुत उच्च आवृत्ति) संचार चालू नहीं किया गया है।’’

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें