
नेशनल डेस्क : बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बीती रात बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की। यह कदम सरकार के निर्देश पर उठाया गया, जिसमें 15 भू-माफियाओं के खिलाफ अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। इन मामलों में रंगदारी, मनी लॉन्ड्रिंग, हेराफेरी, धोखाधड़ी, जबरन जमीन कब्जा और धमकाने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
राजनीतिक नेताओं के घरों पर रेड
दरअसल, बिहार पुलिस ने एक साथ सभी आरोपियों के घरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई राजनीतिक नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। इनमें आरजेडी (राजद) के नेता और मोतिहारी की मेयर के पति देवॉ गुप्ता और जनसुराज पार्टी के नेता नीरज सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जैसे ही पुलिस उनके घर पहुंची, कई लोग मौके से फरार हो गए।
कंपनियों के वित्तीय लेनदेन की भी जांच
वहीं पुलिस ने आरोपियों द्वारा बनाई गई करीब आधा दर्जन कंपनियों के लेनदेन और आर्थिक गतिविधियों की जांच की। इन कंपनियों में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी दस्तावेजों के जरिए बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई का विरोध…
जब पुलिस आरजेडी नेता देवॉ गुप्ता के घर छापेमारी करने पहुंची, तो उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और अपनी कार्रवाई को बिना बाधा जारी रखा।
दस्तावेज बरामद, रात भर चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस को इस छापेमारी के दौरान कई जरूरी दस्तावेज, फाइलें और रिकॉर्ड मिले हैं जो धोखाधड़ी और गड़बड़ी से जुड़े हुए हैं। ये दस्तावेज अब जांच का हिस्सा होंगे। पुलिस ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया और हर संदिग्ध जगह की जांच की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...