Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरदोई में बेटे ने ईंट से कुचलकर की पिता की हत्या, गांव में फैली सनसनी

May 6, 2025

हरदोई में बेटे ने ईंट से कुचलकर की पिता की हत्या, गांव में फैली सनसनी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार को एक बेटे ने सो रहे अपने पिता को ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की सनसनीखेज वारदात से गांव में सनसनी फैल गई है। क्षेत्रधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोखुरापुरवा गांव का यह मामला है। यहां एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर मुआयना कर रही है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

इसके अलावा, अभियुक्त राहुल को हिरासत में लिया गया है। भतीजे कैलाश ने बताया कि हमारे चाचा महावीर और राहुल के बीच कई दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। गांव में मृतक ने अपनी जमीन बेच दी थी। बेटा रोक रहा था, लेकिन पिता नहीं माने। इसी कारण बेटे ने रात में शराब के नशे में पिता को मौत के घाट उतार दिया।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस टीम
मामले की जानकारी पाकर मृतक के छोटे भाई ने बेनीगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है।

नशे का आदी था राहुल
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि राहुल नशे का आदी था। दोनों के बीच अक्सर घर में झगड़ा हुआ करता था। राहुल ने पास पड़ी ईंट उठाकर महावीर का सिर कुचल दिया और मौके पर ही महावीर की मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें