Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ ने स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए आईओसी, यूरोस्पोर्ट से साझेदारी की

May 6, 2025

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ ने स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए आईओसी, यूरोस्पोर्ट से साझेदारी की

नई दिल्ली: खेलो इंडिया के आयोजन वैश्विक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पहली बार, बिहार और नई दिल्ली के 5 शहरों में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सीधा प्रसारण ओलंपिक डॉट कॉम पर किया जा रहा है। दिन के मुख्य आकर्षण डिस्कवरी के स्वामित्व वाले खेल चैनल यूरोस्पोर्ट पर प्रसारित किए जाएंगे। फीड का निर्माण राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन द्वारा किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म ओलंपिक डॉट कॉम पहली बार खेलो इंडिया से जुड़ा है, जो जनवरी और मार्च 2025 में क्रमश: लेह (लद्दाख) और गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित होने वाले शीतकालीन खेलों के साथ जुड़ा है। ओलंपिक डॉट कॉम/ओलंपिक चैनल के महाप्रबंधक कोस्टास कारवेलस ने कहा, ‘हमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का लाइवस्ट्रीम ओलंपिक डॉट कॉम पर होस्ट करते बहुत खुशी हो रही है। यह एक बहुत ही रोमांचक आयोजन है और हम इसे अपने दर्शकों को दिखाने और बिहार के उत्साह को बढ़ाने में मदद करने के लिए रोमांचित हैं।’ यह पहली बार है जब यूरोस्टार खेलो इंडिया गतिविधि से जुड़ा है। प्रसिद्ध खेल चैनल हर दिन युवा खेलों के मुख्य अंश प्रसारित करेगा।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें