Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.30 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2025

ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.30 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 1.30 लाख रुपपे की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देगड़ा व मनीष कुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला शिव कॉलोनी रेवाड़ी निवासी दीपक जैन ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 17 अप्रैल को उसके पास व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज करने वाली ने खुद को एक कंपनी की एचआर स्पेशलिस्ट बताते हुए ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने को कहा था। इसके बाद उसने उसके पास एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के बाद उसने आईडी बना ली।

शुरू में उसे टास्क के नाम पर 125 रुपये दिए गए। यह राशि आने के बाद उससे अलग-अलग यूपीआई आईडी पर तीन बार में 1.30 लाख ट्रांसफर करा लिए। जब उसने पैसा वापस पाने का प्रयास किया तो उससे और रुपये जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रतनपुरा की ढाणी सेरावतो निवासी अजय देगड़ा व मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी मनीष कुमार ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी, जबकि आरोपी अजय देगड़ा के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

ये भी पढ़ें- देशभर में आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत? जानें CNG और PNG के रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें