
Operation Sindoor : भारत ने वायुसेना के श्रीनगर अड्डे पर पाकिस्तानी वायुसेना के हमले की खबरों को अफवाह करार देते हुए लोगों से इस पर ध्यान न दिए जाने की सलाह दी है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि पाकिस्तान परस्त कुछ सोशल मीडिया एकाउंट के जारिए ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायु सेना ने श्रीनगर में वायुसेना के अड्डे पर हमला किया है।
पीआईबी ने कहा है कि ये वीडियो पुराने हैं और भारत से जुड़े नहीं है। सरकार ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है। पीआईबी ने भारतीय सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर पाकिस्तान के हमले के बारे में सोशल मीडिया के दावों को भी असत्य करार दिया है।