Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Operation Bijapur : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर हुए 15 नक्सली

May 7, 2025

Operation Bijapur : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में ढेर हुए 15 नक्सली

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले की तेलंगाना सीमा से लगे करेगुट्टा पहाड़ियों के पास सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मिशन संकल्पके तहत की गई कार्रवाई

इस ऑपरेशन को ‘मिशन संकल्प’ के तहत अंजाम दिया गया। यह एक विशेष अभियान है जो राज्य में बढ़ते नक्सली खतरे को खत्म करने के लिए शुरू किया गया है। सुरक्षाबलों ने योजनाबद्ध तरीके से इस अभियान को अंजाम दिया।

नक्सलियों को भारी नुकसान

अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 15 से ज्यादा है, और संख्या और बढ़ सकती है। यह नक्सलियों के खिलाफ इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि वहां और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं, साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें