Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Operation Sindoor के बीच IPL को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, बाकी बचे मैच…

May 7, 2025

Operation Sindoor के बीच IPL को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, बाकी बचे मैच…

IPL amidst Operation Sindoor : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025, जो अपने अंतिम चरण में है, भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेगा। यह भारत द्वारा बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किए जाने के बाद हुआ है, जो कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद सैन्य जवाब है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।

22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल के लिए भारत में कई विदेशी खिलाड़ी और कमेंटेटर मौजूद हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ में 74 मैच हैं, जिनमें से 56 पहले ही विभिन्न स्थानों पर हो चुके हैं, और यह 25 मई को समाप्त होगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि टूर्नामेंट मूल कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेगा और अधिकारी टूर्नामेंट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करेंगे।

सूत्रों ने बताया, ‘आईपीएल तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगा- चिंता की कोई बात नहीं है। हमें अपने सशत्र बलों और सरकार पर पूरा भरोसा है।‘ सूत्रों ने कहा कि सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं, आगामी मैचों से पहले टीमें धर्मशाला में मौजूद हैं और हमें सशत्र बलों और सरकार द्वारा स्थिति से निपटने पर पूरा भरोसा है। इसमें कहा गया है, ‘टीमें पहले से ही धर्मशाला में मौजूद हैं। यात्रा की व्यवस्था- चाहे सड़क मार्ग से हो या हवाई मार्ग से- को सरकार और डीजीसीए के मार्गदर्शन के आधार पर अंतिम रूप दिया जाएगा।‘

बुधवार की सुबह भारतीय सशत्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर नामक हवाई हमले को पाकिस्तान में नौ आतंकवादी स्थलों पर अंजाम दिया गया। रक्षा मंत्रलय ने 7 मई को सुबह 1:44 बजे जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पुष्टि की कि उन्होंने विशेष रूप से पाकिस्तान और जम्मू एवं कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्सों में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें