Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रियान्वयन में चूक से मिली हार, अब हर मुकाबला प्लेऑफ जैसा होगा: Mahela Jayawardene

May 7, 2025

क्रियान्वयन में चूक से मिली हार, अब हर मुकाबला प्लेऑफ जैसा होगा: Mahela Jayawardene

Mahela Jayawardene : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस की उम्मीदों को एक और झटका लगा है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हार झेलने के बाद टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने रणनीतिक तौर पर कुछ अहम गलतियां कीं, जिससे जीत हाथ से फिसल गई।

जयवर्धने ने कहा, “हम मैच के कई अहम क्षणों में नियंत्रण में थे, लेकिन अंत में क्रियान्वयन में चूक के चलते परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस हार से सबक लेकर अब टीम हर आगामी मुकाबले को प्लेऑफ की तरह खेलेगी।

मुंबई इंडियंस की यह हार इस सीज़न की चौथी पराजय रही, और अब टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए शेष सभी मैच जीतना अनिवार्य हो गया है। जयवर्धने ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, हमने बल्लेबाजी में शायद 30 रन कम बनाए, लेकिन गेंदबाजों और फील्डरों ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम का सामूहिक प्रदर्शन सकारात्मक संकेत है।”

गुजरात टाइटन्स ने बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं, मुंबई इंडियंस को अब हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा, क्योंकि एक भी हार उनके प्लेऑफ के दरवाज़े बंद कर सकती है।

जयवर्धने का स्पष्ट संदेश है -अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं। मुंबई इंडियंस के लिए आगे का हर मैच ‘करो या मरो’ की तरह होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें