Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में आज होगी हवाई हमले की माक ड्रिल… DC Himanshu Aggarwal ने नागरिकों से की ये अपील

May 7, 2025

जालंधर में आज होगी हवाई हमले की माक ड्रिल… DC Himanshu Aggarwal ने नागरिकों से की ये अपील

Mock Drill in Jalandhar: पंजाब डेस्क: जिला प्रशासन द्वारा आज हवाई हमले की माक ड्रिल और रात को ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित की जा रही है। यह जानकारी डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इन ड्रिल्स का उद्देश्य नागरिकों को आपात स्थिति में सही प्रतिक्रिया देना सिखाना है।

हवाई हमले की माक ड्रिल – आज दोपहर 4 बजे

• दोपहर 4 बजे सायरन की आवाज सुनाई दे सकती है।
• यह एक अभ्यास (मॉक ड्रिल) है, असली हमला नहीं।
• शहरवासियों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और सहयोग करें।
• भगत नामदेव चौक के आसपास विशेष अभ्यास किया जाएगा। ब्लैकआउट ड्रिल – आज रात 8 से 9 बजे तक।
• जालंधर शहर में एक घंटे के लिए ब्लैकआउट ड्रिल की जाएगी।
• सभी नागरिकों से अनुरोध है कि बत्तियाँ बुझा दें, और अनावश्यक रूप से लाइट का प्रयोग न करें।
• यह ड्रिल आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी का हिस्सा है।

नागरिकों से अपील:

• कृपया शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें।
• यह आपकी सुरक्षा और जागरूकता के लिए किया जा रहा है।
• प्रशासन का सहयोग करें और निर्देशों का पालन करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें