Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिरोजपुर में पांच किलोग्राम हेरोइन समेत हथियार बरामद

May 7, 2025

फिरोजपुर में पांच किलोग्राम हेरोइन समेत हथियार बरामद

फिरोजपुर। पंजाब में फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में तेजी से कार्रवाई करते हुए, सीमा पार से नार्को नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई खेप में कुल 5.465 किलोग्राम हेरोइन, दो चीन निर्मित पिस्तौल (7.62 मिमी), चार मैगजीन और एक पिस्तौल बैरल बरामद हुई है।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह खेप पाक स्थित तस्करों द्वारा भेजी गई थी। इस संबंध में एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्करों के अगले पिछले संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें