Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

May 8, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

कैथल: जिले के गांव चंदलाना में आज सुबह करीब 9 बजे सडक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चारों युवक झज्जर के धुलेड़ा गांव से कार में सवार होकर अंबाला के बटेड़ी गांव में शादी में जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाई-वे 152डी पर टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो आगे जा रहा एक ट्रक अचानक हल्के वाहनों की लेन में आ गया। इससे उनकी कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर ढांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायलों को सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया।

वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया और दो को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। मृतक युवकों की पहचान 20 वर्षीय अजय और 21 वर्षीय रौनक के रूप में हुई है। ढांड थाना के जांच अधिकारी बलजोर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक व घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर दो की मौत हो गई व दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक अजय के पिता विकास की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें