Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jodhpur School Closed: जोधपुर में आज से सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

May 8, 2025

Jodhpur School Closed: जोधपुर में आज से सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Jodhpur School Closed: भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद सीमा पार से गोलीबारी तेज हो गई है। इसी बीच, राजस्थान के जोधपुर जिले में सुरक्षा कारणों के चलते आज से सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल द्वारा लिया गया है।

निजी और सरकारी दोनों स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी निजी एवं सरकारी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। यह कदम एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आपको बता दे कि इस दौरान स्कूलों में होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई

डीएम गौरव अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि जिन शैक्षिक संस्थानों द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों और संस्थानों से आदेश को गंभीरता से लेने को कहा गया है।

अन्य जिलों में भी अलर्ट

पठानकोट: बीते दिन जिला प्रशासन ने अगले 72 घंटे के लिए सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।
गुरदासपुर: यहां भी तीन दिनों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें