Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस नेता ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल, NCP (SP) नेता बोले- इस वक्त कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं

May 8, 2025

कांग्रेस नेता ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवाल, NCP (SP) नेता बोले- इस वक्त कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं

नागपुर : ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। देशभर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोगों में खुशी है। लेकिन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण का मानना है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से इसका भावनात्मक लाभ ले रही है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से एनसीपी (एसपी) नेता अमर काले ने किनारा कर लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान एनसीपी (एसपी) नेता अमर काले ने कहा कि जब देशभर पर कोई हमला होता है तो पूरा देश एक साथ खड़ा होता है। पृथ्वीराज चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बयान दिया है, मैंने अभी तक नहीं देखा है। इसीलिए, इस वक्त किसी भी तरह से कोई टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा।

लेकिन मैं समझता हूं कि जो अटैक हुआ वह हमारे देश पर अटैक हुआ है और ऐसे में हम सब देश के साथ खड़े हैं और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहले ही फैसला ले लिया था कि पूरा विपक्ष पूरी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के साथ खड़ा रहेगा और पूरा समर्थन देगा। हम लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।

युद्ध से देश बहुत कुछ झेलता है

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के कॉम्बिंग ऑपरेशन वाले बयान पर एनसीपी (एसपी) नेता अमर काले ने कहा कि जरूरी है अगर देश में आतंकवादी छुपे हैं और इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसीलिए, कॉम्बिंग ऑपरेशन जरूरी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सर्वदलीय बैठक पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। बैठक में क्या रणनीति बनती है, यह देखना होगा।

पाकिस्तान पर फिर से एयर स्ट्राइक करने की जरूरत पर उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं समझता हूं, क्योंकि युद्ध इतना आसान नहीं रहता है। युद्ध से देश को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। आम नागरिकों को काफी परेशानी होती है। पहलगाम आतंकी हमले का हमारी सेना से जवाबी कार्रवाई कर जवाब दे दिया गया।

पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अब हमारी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि जिस प्रकार सुरक्षा चूक के कारण पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, उसे स्वीकार करें। यह हम मानते हैं कि कहीं न कहीं हमसे वहां पर सुरक्षा में चूक हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें