दो पुलिसकर्मी घायल
डीएसपी संजीव कुमार तोमर ने बताया, ‘पुलिस की गाड़ी चिकावती मोड़ से बुलंदशहर जनपद की ओर जा रही थी, जिसमें गुलशनवर नाम के अभियुक्त को लेकर पुलिस जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी की कैंटर से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर और आरोपी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। कुल मिलाकर तीन पुलिसकर्मी और एक आरोपी की मौत हो गई, जिसमें कुल चार लोगों की मौत हो गई। गाड़ी में छह लोग सवार थे, पांच पुलिसकर्मी और एक आरोपी गाड़ी में सवार थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नींद लगने के कारण यह हादसा हुआ होगा।’
टेम्पो और थार के परखच्चे उड़े
इससे पहले, 6 मई को बिजनौर के नूरपुर थाने के गुहावर चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे। इससे पहले, 3 मई को मथुरा में एक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि यह भीषण टक्कर थाना जैत क्षेत्र के छटीकरा देवी-आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के समीप एक मोड़ पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार थार और सवारी टेम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो और थार के परखच्चे उड़ गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...