Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को किया ढेर

May 8, 2025

पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई: घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी को किया ढेर

फिरोजपुर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर से तनावपूर्ण हालात देखने को मिले जब बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह घटना फिरोजपुर ज़िले के ममदोट ब्लॉक स्थित बीएसएफ की “लक्खा सिंह वाला” पोस्ट के पास सोमवार देर रात हुई।

-BSF ने की तुरंत कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा के पास गेट नंबर 207/1 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा की ओर बढ़ते देखा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर वह भारतीय सरज़मीं में घुसने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने तुरंत स्थिति का जायज़ा लेते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा।

संदिग्ध गतिविधियों के जवाब में, जवानों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें वह घुसपैठिया मारा गया। बीएसएफ ने तत्काल क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

-“ऑपरेशन सिंदूर” के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद

इस घटना के बाद पंजाब में पहले से ही मौजूद हाई अलर्ट और भी सख्त कर दिया गया है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” के मद्देनज़र पंजाब समेत पूरे उत्तरी भारत में सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं।

बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम करने के लिए निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार बढ़ाई जा रही है। ड्रोन और नाइट विज़न कैमरों की मदद से भी सीमा पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यह घटना एक बार फिर से इस बात को रेखांकित करती है कि भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं और सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- Smartphones Under 20K: Motorola से लेकर Realme तक! बस इतने में मिलेंगे ये धांसू स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें