Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान के 3 सैन्य ठिकानों पर पाक का हमला: भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने हमले नाकाम किये

May 8, 2025

राजस्थान के 3 सैन्य ठिकानों पर पाक का हमला: भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने हमले नाकाम किये

जोधपुर: भारतीय सेना की ओर से एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तानी सेना राजस्थान में स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की नाकाम कोशिश कर रहा है। अब तक उत्तरलाई, फलोदी और नाल में हमले की कोशिश की गई हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने विफल कर दिया है। बता दें कि राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। राजस्थान के चार जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर की सीमाएं पाकिस्तान से लगती है। पाकिस्तान से लगने वाली सीमा की कुल लंबाई 1070 किलोमीटर है। इस पूरी सीमा पर चौकसी चाक चौबंद कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राजस्थान के इन जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया है। बीएसएफ के जवान दिन रात सीमावर्ती इलाकों में गश्त कर रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

सीमा सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी सीमावर्ती जिलों पर हर वक्त गश्त कर रहे हैं। एयरफोर्स के जवान भी अलर्ट मोड पर हैं। अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल, मिराज, सुखोई और मिग के साथ पेट्रोलिंग की जा रहीहै। जीरा लाइन तारबंदी के पास गेट खोलकर भारतीय सीमा पर लगातार हथियारबंद जवान गश्त कर रहे हैं। भारतीय जवानों को संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत गोली मारने की छूट दी गई है। हमारे जवान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। तीन लेयर में जवान गश्त कर रहे हैं और बैकअप के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर क्षेत्र में सेना की ओर से युद्धाभ्यास भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए खुलेंगे नए मौके, किसे रहना होगा सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें