Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में एयर अटैक का अलर्ट, स्कूल–कॉलेज बंद किए गए, स्नातक–स्नातकोत्तर परीक्षाएं स्थगित

May 9, 2025

अंबाला में एयर अटैक का अलर्ट, स्कूल–कॉलेज बंद किए गए, स्नातक–स्नातकोत्तर परीक्षाएं स्थगित

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार जारी ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान द्वारा पंजाब पर हमलों के बाद हरियाणा के अंबाला में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां भी एयर अटैक की संभावना बनी हुई है।अम्बाला में लगातार सायरन बज रहें है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है।

अंबाला में अलर्ट का एक मुख्य कारण यह भी है कि यहां पर आर्मी कैंट और एयरफीस स्टेशन मौजूद है। यहां की आम जनता के लिए एडवायजरी जारी करने के साथ–साथ अंबाला में सभी स्कूल–कॉलेज भी बंद कर दिए गए है। पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

चंडीगढ़ में हुए हमलों को देखते हुए प्रशासन ने हरियाणा के पंचकुला, हिसार, नूंह और अंबाला के लिए एडवायजरी जारी की है। पंचकुला में सुबह से सायरन बज रहे है, और यहां दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं हिसार से दिल्ली और अयोध्या जाने वाले उड़ाने रद्द कर दी गई है।

पंजाब बॉर्डर से लगने वाले हरियाणा के जिले सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और अंबाला के सुरक्षा बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 25% बेड रिजर्व किए गए है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों, कर्मचारियों और चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर ड्यूटी पर वापस बुला लिया गया है। इसके साथ–साथ उन्हें उनके हेडक्वार्टर छोड़ने पर भी रोक लगा दी गई है। कुरुक्षेत्र की यूनिवर्सिटीज में यूजी और पीजी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें