Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, जानिए क्या कहा…

May 9, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, जानिए क्या कहा…

नेशनल डेस्क : ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक तीन पोस्ट किए। उन्होंने अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नए पोप चुने जाने पर बधाई दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप और रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती को लेकर भी रिएक्शन दिए।

पीएम मोदी ने पहले पोस्ट में अमेरिकी पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं भारत की जनता की ओर से परमपावन पोप लियो कश् को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदशरें को आगे बढ़ाने के गहन महत्व के क्षण में आया है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ निरंतर संवाद और सहभागिता के लिए प्रतिबद्ध है।’

लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को जगाया

पीएम मोदी ने दूसरे एक्स पोस्ट में लिखा, ’देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पति उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।’

उन्होंने तीसरे पोस्ट में लिखा, ‘गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक आत्मा को आकार देने के लिए याद किया जाता है। उनके कार्यों ने मानवतावाद पर जोर दिया और साथ ही लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को भी जगाया। शिक्षा और सीखने के प्रति उनके प्रयास, जो शांति निकेतन के उनके विकास में देखे जा सकते हैं, भी बहुत प्रेरणादायक हैं।’

इससे पहले 7 मई को प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा भी की। कैबिनेट बैठक की शुरुआत में पीएम मोदी को कैबिनेट मंत्रियों ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए बधाई दी। कैबिनेट से जुड़े सूत्र ने बताया था कि भारतीय सेना ने तैयारी के अनुसार बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया। केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेना की सराहना करते हुए इसे गर्व का पल बताया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें