Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली Airport पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द… 27 हवाई अड्डे हुए बंद

May 9, 2025

दिल्ली Airport पर 138 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द… 27 हवाई अड्डे हुए बंद

नेशनल डेस्क : दिल्ली हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइन ने शुक्रवार को आने-जाने वाली 138 उड़ानें रद्द कर दीं। यह जानकारी एक सूत्र ने दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर हवाई अड्डों पर भी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में लगभग 27 हवाई अड्डे बंद हैं। इस अभियान के तहत सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए। पहलगाम आतंकी हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे। हवाई अड्डों के बंद होने के परिणामस्वरूप कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को सुबह पांच बजे से अपराह्न् दो बजे के बीच कुल 66 घरेलू प्रस्थान और 63 आगमन तथा 5 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और चार आगमन उड़ानें रद्द कर दी गईं।

सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह

डायल ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानों का कार्यक्रम और सुरक्षा प्रक्रिया का समय प्रभावित हो सकता है।

डेल्ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) देश के सबसे बड़े और व्यस्ततम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का संचालन करता है।

डायल ने यात्रियों को सुरक्षा जांच चौकियों पर अतिरिक्त समय के लिए तैयार रहने तथा सुचारू प्रक्रिया के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें