Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Fact Check : क्या ड्रोन अटैक के डर से बंद कर देनी चाहिए फोन की लोकेशन? सरकार ने किया अलर्ट

May 10, 2025

Fact Check : क्या ड्रोन अटैक के डर से बंद कर देनी चाहिए फोन की लोकेशन? सरकार ने किया अलर्ट

Fact Check : हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है, खासकर 8 और 9 मई की रात को जब पाकिस्तान की ओर से भारत पर सैकड़ों ड्रोन हमले किए गए। भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी ड्रोन को समय रहते नष्ट कर दिया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि लोगों को अपने मोबाइल की लोकेशन बंद कर देनी चाहिए, ताकि ड्रोन उन्हें ट्रैक न कर सकें।

फर्जी मैसेज में क्या कहा गया है?
सोशल मीडिया पर वायरल इस फर्जी मैसेज में लिखा है। “हमें एक जरूरी ईमेल में एडवाइजरी मिली है कि लोग अपने फोन की लोकेशन बंद कर दें, क्योंकि लोकेशन ऑन होने से ड्रोन घनी आबादी वाले इलाकों का पता लगा सकते हैं।” लोगों से कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने लोकेशन चालू रखी, तो ड्रोन उन्हें ट्रैक कर सकते हैं और हमले कर सकते हैं।

 

 

PIB फैक्ट चेक ने बताया – यह दावा पूरी तरह फर्जी है

  • भारत सरकार की फैक्ट चेक टीम PIB Fact Check ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा है कि:
  • सरकार ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।
  • यह मैसेज लोगों में डर फैलाने के लिए वायरल किया जा रहा है।
  • इस तरह के फर्जी मैसेज पाकिस्तान समर्थित प्रोपेगेंडा हो सकते हैं।

सरकार की सलाह – अफवाहों से बचें

  • PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल से कहा है कि:
  • “सरकार के नाम पर वायरल हो रहा यह मैसेज फर्जी है। कृपया इस पर विश्वास न करें और ऐसी अफवाहें फैलाने से बचें।”
  • सरकार ने जनता से अपील की है कि वे केवल सरकारी और भरोसेमंद स्रोतों से ही जानकारी लें और किसी भी वायरल मैसेज को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें।

सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

  • भारत-पाक तनाव के इस समय में अफवाहें और फर्जी मैसेज तेजी से फैल सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि:
  • बिना पुष्टि के कोई भी मैसेज आगे न भेजें।
  • अफवाहों पर भरोसा न करें।
  • किसी भी जानकारी की सच्चाई PIB फैक्ट चेक या अन्य सरकारी प्लेटफॉर्म से जरूर जांच लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें