Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी राष्ट्रपति ने सर्बिया के राष्ट्रपति और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

May 10, 2025

चीनी राष्ट्रपति ने सर्बिया के राष्ट्रपति और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क : स्थानीय समयानुसार 9 मई को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मॉस्को में सोवियत संघ की महान देशभक्ति युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भाग लेने के दौरान क्रमशः सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको से मुलाकात की।

उस दिन शाम को, सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक के भेंट के दौरान, शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले वर्ष मई में उनकी सर्बिया की सफल राजकीय यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच “नए युग में साझे भविष्य वाले समुदाय” के निर्माण की मजबूत शुरुआत हुई है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं। उन्होंने यह बल दिया कि मौजूदा समय में दुनिया एक सदी में एक बार आने वाले गहन परिवर्तन के दौर से गुजर रही है, जहां अनेक जोखिम और चुनौतियाँ सामने हैं। ऐसे में चीन और सर्बिया को रणनीतिक स्पष्टता और स्थिरता बनाए रखते हुए अपने-अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को परस्पर अटूट मित्रता को आगे बढ़ाते हुए आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करना चाहिए और उच्च गुणवत्ता वाले साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को सशक्त बनाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीन सर्बिया के साथ मिलकर रणनीतिक समन्वय को मजबूत करना चाहता है, जिसमें एक-दूसरे का समर्थन बढ़ाना, व्यापार और निवेश सहयोग को सशक्त बनाना, और प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण व संचालन को प्रोत्साहित करना शामिल है। उनका मानना है कि इससे दोनों देशों को परस्पर लाभ और साझा प्रगति के अवसर मिलेंगे।

मुलाकात में, सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक ने दोहराया कि सर्बिया “एक-चीन सिद्धांत” का पूरी मजबूती से समर्थन करता है और यह मानता है कि थाईवान चीन का अविभाज्य हिस्सा है। उनका देश चीन के साथ आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान को और बढ़ाना चाहता है। उन्होंने चीन की कंपनियों को सर्बिया में निवेश और व्यापार के लिए आमंत्रित करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें अनुकूल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने 2027 में बेलग्रेड में आयोजित होने वाले प्रोफेशनल एक्सपो में चीन की सक्रिय भागीदारी की भी उम्मीद जताई।

उस दिन रात को, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फ़िको के बीच हुई वार्ता में, शी चिनफिंग ने कह कि चीन चौथे चीन-मध्य और पूर्वी यूरोपीय देशों के एक्सपो में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए स्लोवाकिया का स्वागत करता है, ताकि स्लोवाकिया के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिल सके। इसके साथ ही, चीन अधिक चीनी कंपनियों को स्लोवाकिया में निवेश और व्यापार करते हुए देखकर प्रसन्न है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन स्लोवाकिया और अन्य देशों के साथ मिलकर एकजुटता और सहयोग से चुनौतियों का सामना करना चाहता है, और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने को तैयार है। उन्हें आशा है कि स्लोवाकिया चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के निरंतर सुधार और आगे के विकास को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री फ़िको ने कहा कि स्लोवाकिया-चीन रणनीतिक साझेदारी को गहरा करना स्लोवाकिया की विदेश नीति की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्लोवाकिया एक-चीन नीति पर दृढ़ता से कायम रहेगा, चीन के साथ मैत्रीपूर्ण और आपसी लाभ वाले सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा देगा, व्यापार और निवेश सहयोग को मजबूत करेगा, और मानविकी आदान-प्रदान को बढ़ाएगा, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के और अधिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि स्लोवाकिया यूक्रेन, मध्य-पूर्व जैसे मुद्दों पर चीन के रुख और रचनात्मक भूमिका का प्रशंसक है, वह चीन के साथ मिलकर बहुपक्षवाद को बनाए रखना चाहता है, मुक्त व्यापार नियमों की रक्षा करना चाहता है, और विश्व की औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखने को तैयार हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Chinese President meets President of Serbia and Prime Minister of Slovakia

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें