
Indian Overseas Bank : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोअर बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 400 पदों को भरा जाएगा। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन उम्मीदवार 12 मई से आवेदन कर सकेंगे और अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
वैकेंसी डिटेल्स :
एससी: 60 पद
एसटी: 30 पद
ओबीसी: 108 पद
ईडब्ल्यूएस: 40 पद
अन्य श्रेणियों सहित कुल पद: 400
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹850
एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: ₹175
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू: 12 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2025
आवेदन प्रक्रिया:
– उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक https://www.iob.in/Careers वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर उपलब्ध संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
– पहले नया रजिस्ट्रेशन करें।
– फिर लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
– अंत में, अभ्यर्थियों को पुष्टि पृष्ठ का प्रिंटआउट ले लेना चाहिए।