Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

May 13, 2025

फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से लोगों को ठगता था। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसने इस प्रकरण में दो निजी बैंक के कर्मचारियों सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो जाली दस्तावेज़ों और फर्जी कंपनियों के माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार, राहुल त्यागी, अंकित नागर और अभिषेक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, 11 चेक बुक और तीन पैन कार्ड बरामद किए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पटेल नगर निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर विज्ञपन के माध्यम से प्रचारित एक फर्जी ट्रेडिंग एप्लीकेशन के जरिए निवेश करने का लालच देकर उससे 16.70 लाख रुपये ठगे गए हैं।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें