
नेशनल डेस्क : आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम की घोषणा कर दिया गया है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन छात्रों ने इस वर्ष परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई थी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.bseh.org.in
-होमपेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद, एक नई विंडो खुलेगी, जहां आपको अपनी रोल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी भरनी होगी।
-अब, आपकी रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट देखने के बाद, डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम की कुछ मुख्य बातें…
-85.66% नियमित छात्रों ने सफलता हासिल की।
-63.21% निजी छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
HBSE कक्षा 12वीं के परिणाम में जिला स्तर पर प्रदर्शन:
-जींद जिले ने कक्षा 12वीं परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि नूंह जिले में सबसे कम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।
– ग्रामीण छात्र शहरी छात्रों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे, जहां ग्रामीण क्षेत्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.94% और शहरी क्षेत्रों का 85.03% रहा।
मार्कशीट का विवरण
HBSE कक्षा 12वीं के ऑनलाइन स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि और विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों का विवरण होगा। यह स्कोरकार्ड अनंतिम होता है, और छात्रों को अपने संबंधित स्कूल से मूल मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। स्कोरकार्ड की सटीकता के लिए छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट का इंतजार करना होगा।