Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भारत की ओर आंख उठाने का नतीजा सिर्फ विनाश होगा’, पीएम मोदी की आतंकवाद पर सख्त चेतावनी

May 13, 2025

‘भारत की ओर आंख उठाने का नतीजा सिर्फ विनाश होगा’, पीएम मोदी की आतंकवाद पर सख्त चेतावनी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के जवानों को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाले आतंकियों और दुश्मन देशों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत की ओर आंख उठाने का अंजाम सिर्फ “तबाही” और “महातबाही” होगा।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों को कड़ा जवाब दिया। इस ऑपरेशन में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। दुश्मनों को यह साफ संदेश मिल गया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।

दुश्मनों को सख्त संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाते हैं, उन्हें हमारे सैनिकों की ताकत और जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “हम घर में घुसकर वार करेंगे और दुश्मनों को भागने का मौका भी नहीं मिलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि अब पाकिस्तान में कोई ऐसी जगह नहीं बची है, जहां आतंकी आसानी से छिप सकें या सुरक्षित महसूस कर सकें।

भारत की ताकत और नई तकनीक
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता, जैसे ड्रोन, मिसाइल और आधुनिक हथियारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “हमारे ड्रोन और मिसाइलों के बारे में सोचकर ही दुश्मनों की नींद उड़ जाती है।”

इतिहास और आज के भारत का संबंध
अपने भाषण में पीएम मोदी ने महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक को याद करते हुए कुछ पंक्तियाँ पढ़ीं। “कौशल दिखलाया चलो माई, उड़ गया भयानक भालो माई…”। उन्होंने कहा कि जैसे चेतक की बहादुरी इतिहास में दर्ज है, वैसे ही आज के आधुनिक हथियारों और सैनिकों की वीरता भी भारत की शान है।

सैनिकों को सलाम
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों की जमकर तारीफ की और कहा, “आपने भारत की आत्मा को मजबूत किया है। आपने देश को गर्व से भर दिया है और भारत के स्वाभिमान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें