Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऑनलाइन ऑर्डर रद्द कराने के चक्कर में हुई 98 हजार 900 रुपए की ठगी

May 13, 2025

ऑनलाइन ऑर्डर रद्द कराने के चक्कर में हुई 98 हजार 900 रुपए की ठगी

रोहतक: शहर की महाबीर कॉलोनी का एक व्यक्ति ऑनलाइन ऑर्डर रद्द कराने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने झांसे में लेकर 98 हजार 900 रूपए की ठगी कर ली। ओल्ड सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। महाबीर कॉलोनी निवासी नरेश मल्होत्र ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि उसने ऑनलाइन माध्यम से एक वेबसाइट से कुछ सामान की खरीद की थी। लेकिन बाद में उस ऑर्डर को रद्द कराने के लिए गूगल पर दिए गए एक मोबाइल फोन नंबर पर अज्ञात व्यक्ति से बात की। फिर उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि कोई छोटा सा ऑर्डर करके उसे रद्द कर दो। नरेश ने उस व्यक्ति के झांसे में आकर वैसा ही किया। लेकिन उसके अकाउंट से 3 बार में 98 हजार 900 रूपए निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम और फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ईरान का दावा: US का F-15E लड़ाकू विमान गिराया, पायलट को जिंदा पकड़ा; अमेरिका ने साधी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें