Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE ने दसवीं क्लास का रिजल्ट किया घोषित: चंडीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल की Mansanjh Kaur ने 480 (96%) नंबर लेके किया टॉप

May 14, 2025

CBSE ने दसवीं क्लास का रिजल्ट किया घोषित: चंडीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल की Mansanjh Kaur ने 480 (96%) नंबर लेके किया टॉप

चंडीगढ़:  सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी स्कूल ने सोमवार को दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार 10वीं में चंडीगढ़ का ओवर ऑल रिजल्ट 93.71 प्रतिशत और पंचकूला रीजन का 92.77 प्रतिशत रहा। ओवर आल चंडीगढ़ रीजन 9वें नंबर पर और पंचकूला रीजन 10 नंबर पर रहा है। चंडीगढ़ रीजन से 144291 लड़के और लड़कियों ने रीजस्टर्ड करवाया था 143824 अपीयर हुए और 71922 लड़के और 62853 लड़कियां पास हुई है। लडकों की पास प्रतिशतता 92.23 प्रतिशत और लड़कियों की 95.46 प्रतिशत रही रीजन का ओवरऑल रिजल्ट 93.71 प्रतिशत रहा है। पंचकूला रीजन से 191434 लड़के और लड़कियों ने रीजस्टर्ड करवाया था 190649 अपीयर हुए और 101806 लड़के और 75058 लड़कियां पास हुई । लडकों का पास प्रतिशत 94.43 और लड़कियों का 95.78 प्रतिशत रहा है रीजन का ओवरऑल रिजल्ट 95.7 प्रतिशत रहा है।

पंजाब में सभी विषय में रजिस्टर्ड 60193 लड़के और 49843 लड़कियां हुए। जिसमें 59955 लड़के और 49723 लड़कियों अपीयर हुई हैं। 55560 लड़के और 48071 लड़कियां पास हुई 92.67 लड़के और 96.68 लड़कियों की पास प्रतिशत रहा है। पंजाब का पास 94.49 प्रतिशत रहा है। हरियाणा में सभी विषय में रजिस्टर्ड 102884 लड़के और 71346 लड़कियां हुए। जिसमें 102351 लड़के और 17121 लड़कियां अपीयर हुई है। 92615 लड़के और 67543 लड़कियों उतीर्ण हुए है। 90.49 लड़के और 94.97 लड़कियों की पास प्रतिशतता रही । हरियाणा का पास 92.32प्रतिशत रहा है। चंडीगढ़ में सभी विषय में रजिस्टर्ड 8992 लड़के और 8422 लड़कियां जिसमें 8971 लड़के और 8387 लड़कियां अपीयर हुई हैं। 7858 लड़के और 7504 लड़कियां उतीर्ण हुई हैं। 87.59 लड़के और 89.47 लड़कियां का पास प्रतिशत रहा है। चंडीगढ का पास 88.50 प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश में सभी विषय में रजिस्टर्ड 9530 लड़के और 7674 लड़कियां जिसमें 9516 लड़के और 7661 लड़कियां अपीयर हुई है। 9191 लड़के और 7515 लड़कियां पास हुई । 96.58 लड़के और 98.09 लड़कियों का पास प्रतिशत रहा है। हिमाचल का पास 97.26प्रतिशत रहा है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर की वो पवित्र गुफा, जहां आज भी परिवार संग विराजे हैं महादेव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें